फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी खोपड़ी के नगर विकास मंत्री ने नहीं होने दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा के नगर विकास मंत्री को बताया उल्टी खोपड़ी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने चुनावी जनसभा में बसपा और सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बसपा वाली दौलत की बेटी थी। जिसे नगरों के विकास में कोई दिलचस्पी नही रही। सपा ने तो इससे भी आगे जाकर काम किया। उसका नगर विकास मंत्री तो इतनी उल्टी खोपड़ी का था कि मेयर और पार्षदों को काम ही नहीं करने दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में बसपा, सपा, कांग्रेस सभी पार्टियां उतरी हैं। लेकिन हम इस चुनाव में भी 27 सूत्री संकल्प पत्र के साथ आए हैं। लोकसभा में जो वादे किए, उन्हें पूरा किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया, उस पर शपथ लेते ही काम शुरू कर दिया गया। ऐसे ही नगर निकाय चुनाव में भी हम घोषणा पत्र के साथ आए हैं। भाजपा आदर्श नगरीय जीवन देने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि पिछले 15 वर्षों में आप लोगों ने किस परेशानी को झेला है। आपको जिस सम्मान की जरूरत थी, वह सपा-बसपा ने नहीं दिया। लेकिन मुख्यमंत्री योगी के फैसलों ने आपका सम्मान बढ़ाया है। अब प्रदेश को एक हिम्मतवाला मुख्यमंत्री मिला है, जिसके फैसले पर अवैध बूचड़खाने बंद हो गए। सीमा पर सैनिकों का और विश्व में देश का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया है। जबकि प्रदेश में किसानों, व्यापारियों और नौजवानों के चेहरों पर खुशहाली लाने का काम मुख्यमंत्री योगी कर रहे हैं। हमारी नीयत साफ है तो काम तेजी से हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
मेरठ। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मेरठ में सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। जिला अस्पताल को विश्व बैंक की मदद से आधुनिक सुविधाओं से लैस करेंगे। चिकित्सकों की कमी दिसंबर या जनवरी तक पूरी कर दी जाएगी। 26 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को ई-अरबन पीएचसी बनाया जाएगा। शहर से 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जिसमें 400 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की डीपीआर तैयार की जा रही है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें