फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैपो चालक ने सब्जी व्यापारी को कुचला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लावड़ मार्ग पर बुधवार को पैठ के दौरान एक टेंपो ने सब्जी का ठेला लगाने वाले को बुरी तरह कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया मगर लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

लावड़ कस्बा निवासी व्यक्ति दोपहर में टेपों लेकर दौराला कस्बा आ रहा था। दौराला मार्ग स्थित पैठ में वह टेंपो से नियत्रंण खो बैठा। जिससे तेज गति से दौड़ता टेंपो समौली गांव निवासी सुनील एवं उसके ठेले को रौंदता हुआ खाई में जा गिरा। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें