फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पा कार्यकर्ताओं की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को नगर में सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि और जिला सचिव देवेंद्र दयाल के नेतृत्व में पंचायत आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा सपा नेताओं के उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमे तथा सुमित एनकाउंटर का विरोध किया गया।
सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छह माह के कार्यकाल में पूर्ण रूप से विफल रही हैै। इसे छिपाने के लिए तथा भेदभाव के चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। जिसका कार्यकर्ता विरोध करते हैं। सपा जिला सचिव देवेंद्र दयाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुमित गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर को छिपाने के लिए सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उनका उत्पीड़न कर रही है। सुमित गुर्जर एनकाउंटर की सीबीआई जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, चेताया कि अतुल प्रधान को गिरफ्तार किया तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर नगराध्यक्ष सदीप जाटव, नौशाद सैफी, रहीसुद्दीन मलिक, ऋषि पाल, छोटेलाल वाल्मीकि, सुमित, गौरव, राजा, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू
फलावदा। मवाना मार्ग स्थित फैज ए आम इंटर कालेज में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू ही चुकी है। इस बार अर्द्ध वार्षिक परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर की जा रही है। परीक्षा में छात्रों के छमाही कोर्स को सम्मिलत किया है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को स्कूल की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूल के प्रबंधक एहतेशाम रिजवी ने बताया कि परीक्षा का मूल्यांकन कर शिक्षक अभिभावक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अनिरुद्ध, आरिफ एवं समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें