फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान क्विस आयोजित।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। इनरव्हील क्लब एवं इनरव्हील रेनबो के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शारदा शिशु मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों के बारे में प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

यहां पर डा. शक्ति साहनी ने कहा कि छात्र-छात्राएं राष्ट्र की पूंजी हैं। वे राष्ट्र के लिए बहुमूल्य हैं। इसलिए छात्र-छात्राओं को किसी कठिनाई से डरने की जरूरत नहीं है। वे अनुशासन, श्रेष्ठ चरित्र एवं संस्कार के जरिए राष्ट्र धर्म का पालन करें। वहीं, बचपन को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सचिव आराधना रस्तोगी और संगीता मेहता आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान अमिता रस्तोगी, प्रधानाचार्य और क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजद ने नोटबंदी को लोकतंत्र की हत्या बताया
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व की गई नोटबंदी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी हाथ पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व की गई नोटबंदी का विरोध करते हुए तहसील पहुंचे। महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। इसमें केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आज ही के दिन केंद्र सरकार ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद करके भारत के एक अरब से अधिक लोगों का आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया है। लोकतंत्र सरकार इस प्रकार का निर्णय नहीं लेती है। राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को लोकतंत्र की हत्या बताया है। राष्ट्रीय जनता दल केंद्र सरकार के इस निर्णय का विरोध करता है। वहीं, अन्य विरोधी दलों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के इस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही है। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। जिसमें तीन सौ लोगों की मौत बताई। नोटबंदी के कारण लोग बेरोजगार हो गए। जीएसटी ने तमाम व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। उक्त दोनों कारणों से छोटी-बड़ी कंपनियां बंद हो गई हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव राजद यूसुफ कुरैशी, रियाजुद्दीन, इकबाल बुलाकी, मुखिया कासिम, आदिल शाह एवं शहजाद फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें