ग्राम बिजौली स्थित एसके एकेडमी में चल रहे एसके क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल बुधवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस मेरठ के बीच में खेला गया। इसमें बीआर इंटरनेशनल टीम ने दो विकेट से जीत हासिल की।
गांव बिजौली स्थित एसके एकेडमी में चल रहे एसके क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल कैली स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस मेरठ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें डीपीएस ने पहले टॉस जीतकर बीआर इंटरनेशनल की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। इसमें बीआर की टीम ने पहला विकेट सस्ते में खो दिया। दूसरे नंबर पर बैटिंग करने आये शिवम चौधरी ने जुझारू पारी खेली तथा 41 रन का योगदान दिया। वहीं, डीपीएस की ओर से गौरव ने तीन, सनी और जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिये। बीआर इंटरनेशनल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ आठ विकेट खोकर 184 रन का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करने मैदान में उतरी डीपीएस की टीम महज 122 रन पर सिमट गई। डीपीएस टीम के सार्थक 21 रन बना सके। वहीं, बीआर इंटरनेशनल टीम के शिवम चौधरी एवं गगन ने तीन-तीन विकेट लिये। शिवम चौधरी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, पहला सेमीफाइनल मैच बृहस्पतिवार को बीआर इंटरनेशनल एवं बीएवी मेरठ के बीच खेला जायेगा। इस मौके पर कोच लोकेश यादव, नरेश त्यागी, डा. प्रवीण शर्मा, रवि त्यागी, अंशु त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।