फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के सीजन में कोहरे कीदस्तक, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बदलते मौसम में कोहरे ने दस्तक दे दी है। अभी तक पड़ रही धुंध के बीच कोहरे का बृहस्पतिवार को असर सुबह से दिखाई दिया। कोहरा घना होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरा सुबह दस बजे तक दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन

नवंबर माह शुरू होते ही मौसम के तेवर भी बदलने लगे है। पारा में भी अभी उतार चढ़ाव आ रहा है। जिसके चलते सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। वहीं धुंध कोहरे में बदल गई है। बृहस्पतिवार को पहली बार कोहरे ने दस्तक दी। इससे वाहन चालकों की परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भी दिक्कत हुई। सुबह दस बजे के बाद ही कोहरा हटा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी कोहरे के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। कोहरा समय से पहले आ गया है, यह लंबे समय तक नहीं दिखेगा। दो तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें