फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ा में सोमवार को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का हिच टूट जाने के कारण वह पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानी क्षेत्र के सिवालखास निवासी सतीश (38) पुत्र शेर सिंह पिछले दस साल से मुरलीपुर ईंट भट्ठे पर रह रहा था। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह मेरठ गढ़-मार्ग स्थित मुरलीपुर हरीश भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर बढ़ला कैथवाड़ा गांव जा रहा था। गांव में पहुंचते ही झटका लगने से ट्राली का हिच का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली सड़क किनारे जा गिरी। वहीं चालक सतीश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
सूचना पर पहुंचे मऊखास चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सतीश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ मुंडाली का कहना है कि अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हुई है। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे निकाला जा सका शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें