फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 10 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 75  

Tue, 26 Sep 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम हुआ, मगर डेंगू तेजी पकड़ रहा है। डेंगू के 10 नए मरीज मिले हैं, जिनमें आठ मेरठ के हैं। जिले में पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान सोमवार तक डेंगू के 75 मरीज मिल चुके हैं। इनमें देहात के 13 और शहरी क्षेत्र के 62 मरीज हैं। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ के जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ के मदनकुंज निवासी आरएल शर्मा, बलवंत एंकलेव निवासी राजीव पंवार और राजकुमार, पल्लवपुरम निवासी हंसदीप, रोहटा रोड निवासी विभोर, घंटाघर निवासी आकाश, सुभाष नगर निवासी अदिति और किठौर निवासी सुशीला हैं। इनके अलावा हापुड़ निवासी मुंशैद अली और बागपत निवासी कुशपाल सिंह हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि स्वाइन फ्लू का पिछले चार दिन से कोई मरीज नहीं मिला है। डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, इनकी रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि डेंगू रोकने केलिए तीन नई टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे करेंगी। इसके अलावा बाकी 11 टीमें लगातार लार्वा की तलाश, फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें