फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम सीता एंव लक्ष्मण के साथ 14 साल के लिए गएं वनवास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम सीता और लक्ष्मण को चौदह साल का वनवास
विज्ञापन

दौराला में आयोजित रामलीला मंचन में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
कस्बे में आयोजित रामलीला में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण चौदह साल के वनवास पर चले गये। श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ की हालत बिगड़ने लगती है। कलाकारों ने इस दौरान भावुक करने वाला प्रसंग दिखाया।
विज्ञापन

दौराला कस्बे आयोजित रामलीला में मंथरा ने केकैई को राजा दशरथ द्वारा दिये गये वरदान की याद दिलाई। केकैई ने राजा दशरथ से वरदान मांगे। जिसमें श्रीराम को चौदह साल का वनवास और भरत को राजगद्दी देने की मांग की गई। इस बीच राजा दशरथ केकै ई अपने दोनों वरदानों पर अड़ गई। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण चौदह साल के वनवास पर चले गये। उधर, श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ की हालत बिगड़ गई। श्रीराम लीला मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। रामलीला का संचालन पुरुषोत्तम उपाध्याय ने किया। इस दौरान पंडित ओम प्रकाश, बब्बल चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर तेजपाल कश्यप, ठाकुर कृपाल सिंह, सचिन उपाध्याय, संजय जैन, सुरेंद्र चौहान, मनोज पाठक, मुकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें