फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार युवक व महिला घायल-गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक घायल
विज्ञापन

सरधना गंगनहर पुल के पास हुआ हादसा, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
गंगनहर पुल के पास चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग पर बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक और उसकी पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होती देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना बादलपुर के गांव अकपुर निवासी दीपक पुत्र गिरवर अपनी बाइक पर अपनी चाची सीमा पत्नी शीशपाल के साथ शनिवार को गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग से होते हुए मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में जा रहा था। गंगनहर पुल के पास सामने से आते अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मार्ग से होकर गुजर रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की लिखापढ़ी की जाएगी। साथ ही घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें