फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बरामदगी को लेकर थाना घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल से लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर में थाने का घेराव किया।। थाने पहुंचे लोगों के साथ एक आरोपी भी था। उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लोगों का आरोप था कि आरोपी उनके घर के सामने खडे़ होकर कई दिन से गालीगलौज करता है। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूचना पर पहुंचे सीओ यूएन मिश्र ने परिजनों को शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन लौट गए।
उल्लेखनीय है कि मोहल्ला हीरालाल निवासी राजू पुत्र कटार सिंह मोहल्ले के युवकों के साथ हुए विवाद के बाद बीती आठ अगस्त से लापता है। इस संबंध में कटार सिंह ने मोहल्ले के ही चार युवकों पर अपहरण के बाद हत्या करने का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही अभी तक राजू का सुराग लगा सकी है। पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को तहसील दिवस में भाजपा, बजरंग दल और किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील का मुख्य द्वार बंद कर धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आज दोपहर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और घेराव किया। परिजन साथ में एक आरोपी को लेकर आए थे। उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। राजू के परिजनों का आरोप था कि आरोपी कई दिन से गालीगलौज कर रहा है। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनका आरोप था कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। जिस कारण वे बेखौफ होकर उनको धमकी दे रहे हैं। इस पर सीओ यूएन मिश्र थाने पहुंचे तथा परिजनों से वार्ता की। सीओ ने सौंपे गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत होकर लौट गए। थाने पहुंचने वालों में भूपेंद्र चौहान, कमल सिंह, गौरव, नवनीत चौहान, ह्रदय, कटार सिंह, चतर सिंह, विकास आदि थे।
मुख्य बातें
परिजनों ने एक आरोपी को भी पुलिस के हवाले किया
सीओ के आश्वासन पर लौटे परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें