फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही ईदगाह में नमाज का समय एक, पर ऐलान अलग-अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शाही ईदगाह में शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने ईद उल अजहा की नमाज के समय का एलान कर दिया है। उन्होंने ईद पर लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का कहा।
विज्ञापन

शाही ईदगाह की इंतजामिया कमेटी ने भी शाही ईदगाह में नमाज के समय के पोस्टर लगवा दिए हैं। हालांकि इस बार कमेटी, शाही ईदगाह के इमाम और शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन द्वारा एक ही समय का ऐलान किया गया है। कमेटी और शहरकाजी की ओर से शाही ईदगाह में नमाज का समय सुबह 7:45 बजे रखा गया है। दोनों पक्षों में ईदगाह कमेटी सहित अन्य दीनी मामलों को लेकर वर्चस्व की जंग की शहर में चर्चा थी। ईद-उल-फितर पर नमाज के समय अलग-अलग समय के ऐलान के बाद कमेटी ने इस बार शहरकाजी के एलान का ख्याल रखा है। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। हम दीन के रास्तों पर चलने के लिए मुस्लिम वर्ग की नुमाइंदगी कर रहे हैं। इसमेें हमारा कोई व्यक्तिगत फायदा नहीं होना चाहिए। हम लोगों को सही राह पर लाने के लिए काम करते हैं। इसमें विवाद की कोई बात पहले भी नहीं थी। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें