फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलावा में आयोजित 6

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार मीटर दौड़ ने आरिफ अव्वल
विज्ञापन

68 वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
सलावा इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय 68 वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्र एवं छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शन किया। इस दौरान सीनियर बालक वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में जैन इंटर कॉलेज के आरिफ अली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दमखम दिखाया। उन्हें सभी ने शाबासी दी।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उपाध्यक्ष खड़क सिंह व उप प्रबंधक राजसिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशाल शर्मा रहे। उन्होंने इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन सुशील सिंह डीएन इंटर कॉलेज मेरठ ने किया। इस मौके पर प्रेमचंद जैन, वीर सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, नाहर सिंह, राजपाल सिंह, प्रदीप सिंह, कुंवरपाल सिंह ने छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर क्रीड़ा शिक्षक योगेश पालीवाल, राहुल, युवराज, मुकेश पालीवाल, सुधीर त्यागी क्षेत्रीय क्रीडाध्यक्ष सरधना, सत्यदेव त्यागी, शैलेंद्र सिंह, शिवराम, विनय सैनी, मनिंदरपाल आदि शिक्षकों का प्रतियोगिता का आयोजन कराने में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजेता
सीनियर बालिका वर्ग डिक्स में कृषक इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृषक इंटर कॉलेज मवाना की ही छात्रा श्वेता ने द्वितीय और गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा इंदु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में पैदल चाल पांच किमी में भराला इंटर कॉलेज भराला मेरठ की छात्रा परिमता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भराला इंटर कॉलेज भराला मेरठ की छात्रा खुशी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किसान इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा मेरठ की छात्रा मेघना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में पांच हजार मीटर में जैन इंटर कॉलेज सरधना में आरिफ अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनता इंटर कॉलेज खेड़ा के छात्र राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जैन इंटर कॉलेज महलका के साजिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग ऊंची कूद में नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के छात्र संदीप ने प्रथम, एसडी इंटर कॉलेज मेरठ सदर के छात्र विकास ने द्वितीय और जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी के छात्र गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरधना क्षेत्रीय क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को तीन दिवसीय क्रीड़ा समारोह का समापन किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें