सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव जैनपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर गांव के तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 50 से अधिक शिकायती पत्र दिये जा चुके हैं। लेकिन तालाब की भूमि कब्जा मुक्त नहीं हो सकी। एसडीएम राकेश कुमार सिंह से शिकायती पत्र पर जांच कराने की मांग की। शिकायती पत्र देने वालों में इस्लाम, इकराम, सगीर, मोहिन आदि शामिल रहे। इस संबध में एक ज्ञापन आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ को भी भेजा गया है।