फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में फिर बढ़ गया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। आसमान पर कभी धूप तो कभी बादलों का डेरा। शहर में किसी न किसी क्षेत्र में रोज बारिश हो रही है, लेकिन अच्छी बारिश की दरकार है। बुधवार को दिन का पारा फिर चढ़ गया।
विज्ञापन

कभी रिमझिम बारिश तो उमस के बीच मौसम बदल रहा है। अगस्त खत्म हो गया और बारिश का इंतजार अभी भी है। कम बारिश के बीच गर्मी में उतार चढ़ाव दिख रहा है। मौसम के बदलाव से तापमान फिर से बढ़ गया है। पिछले तीन चार दिन से हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है। अगस्त में भी बारिश एक ही दिन अच्छी हुई है, जबकि इसके बाद बार रुक रुक कर हुई है। मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 77 व न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। अच्छी बारिश की संभावना कम है, हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें