फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

माछरा। प्रधान राकेश त्यागी केे आवास पर बुधवार को भारतीय किसान संघ की बैठक में बलराम जयंती मनायी गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संगठन मंत्री सोनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों की समस्याओं को लेकर चितिंत रहता है। विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि जब से प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है किसानों को उनकी फसल का भरपूर मूल्य दिया गया है। बोनस देकर गेहूं खरीदा गया है। गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराया गया है। बैठक में माछरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह को भी भारतीय किसान संघ की सदस्यता दिलाई गई। ब्रजवीर सिंह का सम्मान किया गया। भंवर सिंह, मंगू सिंह त्यागी, सुभाष चन्द ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मंगू सिंह त्यागी, सुुभाष चन्द त्यागी, कपिल त्यागी, सतेन्द्र रहदरा, संजय शर्मा, मनोज कुमार, लोमश त्यागी, महेश गुर्जर, सतेन्द्र त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, महेश चन्द, बलजीत सिंह, प्रमोद त्यागी, नितिन त्यागी, बाबूराम, ब्रजपाल सिंह नागर, महेश गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें