फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक हुआ ऑटोमैटिक से मैनुअल, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला/मेरठ। खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बुधवार शाम मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दौराला रेलवे ट्रैक बदलने वाले दो ऑटोमैटिक कांटे अचानक खराबी के चलते मैनुअल हो गए। इसके चलते सुपर एक्सप्रेस को दौराला स्टेशन पर ही रोक लिया गया। जिसके बाद मेरठ से पहुंची टीम ने कांटे ठीक किए, तो ट्रेन गुजारी गई।
विज्ञापन

दौराला-सरधना रेलवे ट्रैक पर फाटक संख्या 35 के पास रेलवे ट्रैक बदलने वाले कांटे 41 व 42 हैं। बताया गया कि बुधवार शाम दोनो कांटे मैनुअल हो गए। इसकी जानकारी गेटमैन प्रवेश ने दौराला रेलवे स्टेशन मास्टर दिनेश को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद शाम करीब 4:30 बजे खतौली की ओर से आ रही सुपर एक्सप्रेस को दौराला रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। कांटे ठीक करने के लिए सिटी स्टेशन मेरठ से टीआई भूपेंद्र सिंह टीम लेकर दौराला पहुंचे। ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद सुपर एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
जवाब-तलब होगा
नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर बात है। मैं इस बाबत जवाब तलब करता हूं। पूछा जाएगा कि क्या हुआ था? आखिर कैसे सिस्टम ऑटोमैटिक से मैनुअल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- ट्रैक बदलने वाले कांटे खराबी के चलते ऑटोमैटिक से हुए मैनुअल
- सुपर एक्सप्रेस को रोका गया, मेरठ से पहुंची टीम ने ठीक किए कांटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें