फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां से हो उपचार जब दवाई ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाइयां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा।
पीएचसी पर बीते एक सप्ताह से बुखार को छोड़कर किसी भी बीमारी की दवा उपलब्ध नहीं है। जबकि अस्पताल में हर रोज संक्रामक बीमारियों से पीड़ित दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को मरीजों ने चिकित्सकों से दवाई का इंतजाम कराने की मांग की।
कस्बा निवासी पंकज, कपिल, अनिल व विनोद ने बताया कि वह कस्बा स्थित पीएचसी पर दवाई लेने के लिए दस दिन से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन दवाई उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें टरका दिया जाता है। शुक्रवार को मरीजों ने पीएचसी पर दवाई उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि पीएचसी पर प्रतिदिन सैकडों की तादाद में मरीज पहुंच रहे हैं। इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डा. कदीर अहमद का कहना है कि अस्पताल में केवल बुखार की पैरासिटामॉल दवा अलावा कोई भी दवा नहीं है। इस संबंध हस्तिनापुर सीएचसी से लेकर मेरठ सीएमओ कार्यालय को मौखिक व लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी सतीश भास्कर का कहना है कि पीएचसी पर दवाई की कमी हो रही है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने चलाया सफाई अभियान
बहसूमा। कस्बे में शुक्रवार को शासन द्वारा चलाये गए विशेष सफाई अभियान के अंतिम दिन कस्बे में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक कामिल का कहना है कि कस्बे को स्वच्छ करने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें नगर को स्वच्छ करने में कोई कसर नही छोड़ी गई है। इस मौके पर नंदकिशोर, संदीप कुमार, संजय, सतीश व कामिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


कैंप लगाकर बिजली बिल वसूला
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सदरपुर में शुक्रवार को विद्युत कैंप आयोजित किया गया। बहसूमा विद्युत निगम के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान गांव में 10 नये विद्युत कनेक्शन दिए गए। आठ बडे बकायेदारों को नोटिस चस्पा कर शीघ्र बिल जमा करने को कहा गया। 15 बडे़ बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्हें शीघ्र बिल जमा करने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2 लाख 95 हजार रुपये बिल वसूला गया। कैंप में जितेंद्र गुर्जर, बलराज सिंह, संदीप, विकास व विपिन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें