फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर डीजे से गिरकर शिवभक्त की मौत, एबूलैंस में तोडफोड़, हंगामा, जाम लगाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार शाम डीजे लगी ट्रैक्टर ट्राली से गिरे कांवड़िये की उसी ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। समय पर चालक के न मिलने पर कांवड़ियों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने कांवड़ियों को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन

सिवाया गांव निवासी अंकुर (21) पुत्र कर्ण सिंह गांव की टोली के साथ हरिद्वार से जल लेकर आया था। शाम करीब 4:30 बजे अंकुर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगे डीजे पर बैठा हुआ था। इस बीच ट्रैक्टर के चलते ही अंकुर नीचे आ गिरा और ट्रॉली का पहिया उसे कुचलते निकल गया। खून से लथपथ अंकुर को देखकर टोल प्लाजा पर चीख पुकार मच गई। टोली के शिवभक्तों ने पास में खड़ी एंबुलेंस से जल्दी से अंकुर को अस्पताल ले जाने का शोर मचाया। लेकिन एंबुलेंस का चालक वहां मौजूद नहीं मिला। जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने टोलवे एंबुलेंस और प्लाजा पर लगे कांवड़ सेवा शिविर पर खड़ी एक अन्य एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल अंकुर को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन अंकुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इंस्पेक्टर दौराला दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर अंकुर के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बवाल के डर से की हाईवे की घेराबंदी
हादसे के बाद कांवड़ियों और ग्रामीणों द्वारा बवाल करने के अंदेशे पर पुलिस ने पुलिस फोर्स और पीएसी बुलाकर हाईवे की घेराबंदी कर दी। हालांकि हादसा अपने ही वाहन से हुआ था, इसलिए ज्यादा बखेड़ा नहीं हुआ।
भोलेनाथ! मेरी जान चली जाती
अंकुर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे पिता कर्ण सिंह और अंकुर के भाई बहन शव से लिपटकर फूट फूटकर रो पड़े। अंकुर का भाई बदहवास हालत में बस यही कह रहा था कि भोलेनाथ! मेरी जान चली जाती, अंकुर तो बच जाता।
विज्ञापन

खास बात
टोल प्लाजा पर हुआ बृहस्पतिवार शाम हादसा, सिवाया गांव निवासी था
गुस्साए साथियों ने की एंबुलेंस में तोड़फोड़, हाईवे जाम करने की कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें