शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं सेवायोजन प्रशिक्षण के लिए पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में 1500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित करने की कवायद शुरु हो गई है।
नवीन जिला मुख्यालय पर चार साल पर 500 वर्ग मीटर भूमि जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए जिला प्रशासन ने आवंटित की गई थी। मानकीकृत नक्शे के अनुसार, जिला प्रशासन की ओर से आवंटित 500 वर्ग गज भूमि कम मानी गई। बाद में दोमंजिला जिला सेवायोजन कार्यालय के मानकीकृत नक्शे के अनुसार, 900 वर्ग गज मीटर की मांग की गई। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से दो करोड़ आठ लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा दिया गया है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सेवायोजन प्रशिक्षण एवं जिला सेवा योजन अधिकारी कार्यालय के लिए शासन से 1500 वर्ग गज मीटर भूमि की मांग की है। इस बाबत डीएम अरविंद कुमार चौहान को भी पत्र भेजा गया है।