फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना: संक्रमण का कहर जारी, एक दिन में 15 लोगों की मौत, 1278 मिले नए मरीज, लोगों में दहशत

Thu, 29 Apr 2021 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कोरोना के एक दिन में 1278 मरीज मिले, जबकि भाजपा के जिला महामंत्री समेत 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना के एक दिन में 1278 मरीज मिले, जबकि भाजपा के जिला महामंत्री समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 12 मौत मेडिकल कॉलेज में और तीन निजी अस्पतालों में हुई हैं। इनमें 12 मेरठ के थे और तीन दिल्ली, शामली और गाजियाबाद के जिलों के रहने वाले। इनमें दो महिलाएं थीं और बाकी पुरुष शामिल थे। भाजपा के जिला महामंत्री शर्माजीत जाटव का भी मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया है। वह कोविड-19 पॉजिटिव थे।

विज्ञापन


नए मरीजों में ज्यादा गंगानगर, इंदिरानगर, बेगमबाग, कैंट, जयभीमनगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं। इनमें सैनिक डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा शामिल हैं। बुधवार को 7068 सैंपलों की जांच की गई। सैंपल के हिसाब से हर छठा व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। अब तक 39730 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 5434 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 454 लोगों की मौत दिखा रहा है। 940 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 26598 की छुट्टी हो चुकी है। इनमें से अधिकांश होम आइसोलेशन में रह रहे थे, जिनकी छुट्टी हुई है। होम आइसोलेशन में छुट्टी होने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

कोरोना से सराफ नवीन कुमार जैन का निधन
कोरोना से सराफा कारोबारी जैन ज्वैलर्स के संचालक नवीन कुमार जैन का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर धर्मा ज्वैलर्स, जैना ज्वैलर्स सहित अन्य सराफा कारोबारियों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

.
 कोरोना का कहर: मेरठ में भाजपा जिला मंत्री समेत दो की मौत, इलाके में दौड़ी शोक की लहर

कोरोना का कहर : ऑक्सीजन की कमी से मासूम बेटी ने गोद में दम तोड़ा, भर्ती कराने के लिए भकटता रहा बेबस पिता

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें