फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांव करौंदा चौधर में खोदाई में मिले 15 सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। बिजनौर की धरती प्राचीन सभ्यताओं की निशानियां उगलती रहीं हैं। अब इसी क्रम में गांव करौंदा चौधर में खोदाई करते हुए 15 सिक्के मिले हैं। चांदी के बताए जा रहे इन सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। फिलहाल सिक्कों को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिन्हें पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा। इनके मुगलकालीन होने की बात कही जा रही है।
शुक्रवार को ग्राम करौंदा चौधर में मनरेगा के तहत कब्रिस्तान की मेड़बंदी का काम चल रहा था। तभी एक मनरेगा मजदूर को खोदाई के दौरान मिट्टी की हांडी मिली। हांडी को खोलने पर उसमें से 15 सिक्के मिले। सिक्के सफेद रंग के है, जिससे इनके चांदी के होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इकरार अंसारी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौके पहुंचे और 15 सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्य किया जाएगा। सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। एक व्यक्ति ने बताया कि सिक्कों पर हिजरी का साल 1191 लिखा है।
विज्ञापन

n इतिहास के पन्नों में दर्ज रहा कोतवाली देहात क्षेत्र
बिजनौर। करौंदा चौधर ही नहीं, बल्कि कोतवाली देहात का क्षेत्र इतिहास के पन्नों में दर्ज रहा है। कोतवाली से तीन किलोमीटर दूर दौलताबाद में आज भी पुरानी सभ्यताएं के मकान और अवशेष दिखाई पड़ते हैं। यह गांव दफन हो चुकी पुरानी आबादी के ऊपर ही बसा हुआ है। लोग कहते हैं कि यह दौलतगढ़ हुआ करता था, जिसकी सराय पास के गांव सराय में थी और अब का कोतवाली देहात, उस वक्त की कोतवाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें