फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के अधिकारियो ने किसानो को दी लाभप्रद योजनाओ की जानकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन


खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक की खेकड़ा शाखा ने पाठशाला मार्ग पर कृषक गोष्ठी की। इसमें शाखा प्रबंधक रोहित कुमार शर्मा ने बताया कृषि के व्यवसाय के लिए बैंक की कई लाभकारी योजनाएं चला रही है।

उन्होंने केसीसी खातों के नवीनीकरण के लाभ बताते हुए कहा यदि फसल ऋण एक लाख रुपये का है तो उस पर लगाई जाने वाली ब्याज दर सात प्रतिशत होगी। जल्दी अथवा समय पर भुगतान करने ये मिलने वाला ब्याज अनुदान तीन प्रतिशत ही लिया जाता है। समय पर नवीनीकरण पर किसानों को जो लाभ होता है। उससे प्रतिवर्ष अतिरिक्त दस प्रतिशत ऋण सीमा में बढ़ोतरी के साथ ही वृद्वि सीमा में नियमित दो प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं तीन प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की छूट के साथ ही पांच वर्ष में करीब पचास हजार रुपये से ज्यादा का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि नवीनीकरण नहीं कराया तो उससे यदि फसल ऋण एक लाख रुपये है तो उस पर 11.25 प्रतिशत ब्याज लगाया जाता है। इसलिए किसान बैंक द्वारा संचालित फसल ऋण कालाभ उठाये। इसकी अध्यक्षता बैंक के महाप्रबंधक मेरठ विनोद कुमार ने किया। संचालन प्रबंधक रोहित कुमार शर्मा ने किया। इसमें जयदीप धामा, मुकेश धामा, ईश्वर सिंह, राजकुमार, राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें