गन्ने के साथ दलहन की बुवाई कर आमदनी बढ़ाएं किसान
खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा किसान उन्नत बीज की बुवाई कर अधिक से अधिक पैदावार कर मुनाफा कमाए। उन्होंने कहा किसान गन्ने की बुआई के साथ दलहन और तिलहन की खेती कर आमदनी बढ़ाएं।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि विभाग बागपत के तत्वावधान में कृषि मेले का आयोजन किया। इसका जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने उद्घाटन किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कृृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशु पालन विभाग, एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी /स्टाल का निरीक्षण कर स्टाल से कृषि संबंधी जानकारी ली।
उन्होंने कहा रासायनिक खाद के अधिक इस्तेमाल करने से धरती बंजर हो रही है। किसान रासायनिक खाद का प्रयोग कम मात्रा में करें। वैज्ञानिकों की सलाह और मिट्टी की जांच के बाद ही फसल की बुआई करें। किसान के लिए कृृषि विभाग बीज, खाद एवं कृृषि यंत्र पर सब्सिडी दे रहाी है। किसान अपना पंजीकरण कराए और सब्सिडी का लाभ लें।
उन्होंने कहा कृृृषि मेले में हरियाणा एवं पंजाब के प्रगतिशील किसानों को भी बुलाएं । उन्होंने कहा उप निदेशक कृृषि प्रगतिशील किसान के मोबाइल नं. रखें और उन्हें कार्यक्रम के एक सप्ताह पूर्व आमंत्रित करें। जिलाधिकारी ने कम पानी से ले जाने वाली फसल की बुआई पर भी बल दिया। उन्होंने कहा गन्ना एवं धान को जितने पानी की आवश्यकता है, उससे अधिक मात्रा में न दें। साथ ही गन्ने के साथ दलहन की बुवाई भी करें।
उन्होंने कहा किसान बागवानी शाक और सब्जी के क्षेत्र में नवीन तकनीक अपनाकर अच्छी फसलें ले सकते हैं। डीएम ने कहा किसान गन्ने का क्षेत्रफल कम करें। और फसल के अवशेष खेत में न जलाएं। उन्होंने कहा जनपद में 5.25 लाख पशु हैं, इनके गोबर से कम्पोस्ट बनाए। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को मृृदा परीक्षण कार्ड बांटे । इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सुश्री चांदनी सिंह ने कहा कृृषि वैज्ञानिकों के परामर्श से उन्नत खेती करें। मृृदा परीक्षण कराना सुनिश्चित करें और किसान जैविक खाद का प्रयोग करें।