चेक रिपब्लिक में सौरभ चौधरी ने लहराया परचम
बिनौली (बागपत)। वीर शाहमल रायफल क्लब, बिनौली परिसर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में चेक रिपब्लिक गणराज्य में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया।
क्लब के प्रशिक्षक अमित श्योराण ने बताया क्लब के शूटर कलीना गांव निवासी सौरभ चौधरी ने चेक रिपब्लिक गणराज्य के पिल्जेन शहर में 25 से 28 तक चली 27वीं मीटिंग ऑफ दा शूटिंग होप्स चैंपियनशिप में भाग लिया। इसमें दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में सहयोगी अनमोल जैन हरियाणा और अर्जुन सिंह पंजाब के साथ मिलकर स्टीक निशाना लगाते हुए 577/600 अंक लेकर रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि इसी स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में भी सौरभ ने कांस्य पदक जीता। स्वागत करने वालों में कोच अमित श्योराण, मास्टर मांगेराम, नकुल शर्मा, नवाब राणा, आर्यन, संजीव, विश्वजीत तोमर, सत्यजीत राणा, उपेंद्र, पंकज, साहिल आदि रहे।