ब्लेड युक्त तारों की चपेट में घायल हो रहे मवेशी
बड़ौत (बागपत)। नगर और क्षेत्र में खेतों में लगे ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आकर बेजुबान पशु मौत के घाट उतर रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। इसे लेकर लोगों मेें आक्रोश पनप रहा है।
लोगों ने कहा प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते आए दिन घूमंतू जानवर खेतों में लगी ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आकर मौत के घाट उतार रहे हैं। कई बार तहसील सहित जिला प्रशासन से भी खेतों में लगे ब्लेड युक्त तारों को हटवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को भी सिनौली गांव में छह घूमंतू गाय ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी विपिन पूनिया सहित अन्य ग्रामीणों ने घायल गायों का उपचार किया और जिला प्रशासन से ब्लेड युक्त तारों को हटवाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। इसमें प्रदीप पूनिया, नगेंद्र, मोनू, सागर, अंकित, काला, कपिल, डॉ. वेद पाल, शैंकी, संजीव, प्रताप, सोहनवीर, नितिन, सुनील, हरेंद्र, धर्मवीर आदि रहे।