फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फार्मेसिस्ट के सहारे चल रहा है चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फार्मेसिस्ट के सहारे चल रहा है चिकित्सालय
विज्ञापन

खतौली। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की नियुक्ति न होने से एक फार्मेसिस्ट के सहारे ही चिकित्सालय चल रहा है। नागरिकों ने यहां पर चिकित्सक की तैनाती किए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना रोड पर प्रतिदिन करीब ढाई सौ से अधिक मरीज आते हैं। गर्मी के दिनों में विभिन्न बीमारियों की चपेट में आए मरीज यहां पहुंचते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के कारण मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोग वहां नहीं पहुंच पाते। नतीजतन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ रहती है। चिकित्सालय पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यहां पर एक चिकित्सक की नियुक्ति थी, जो सेवा निवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है। मरीजों के साथ कर्मचारी भी परेशान रहते हैं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर चिकित्सकों की नियुक्ति के किए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें