बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर शनिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेले में कई गांवों से दर्जनों किसानों ने बढ़चढ कर भाग लिया।
मेले का उप कृषि निदेशक धुरेंद्र सिंह, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, गोदाम इंचार्ज मनीष त्रिपाठी व मोनू राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में बावली, लुहारी, कोताना, ढ़िकाना, जागोस, हिलवाडी, वाजिदपुर आदि सहित कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर शिरकत और मेेले में लगी कृषि संबंधित स्टॉलों पर फसल संबंधित जानकारियां जुटाई। उपकृषि निर्देशक धुरेंद्र सिंह व एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि मेले में मत्स्य पालक विकास, बीज विक्रय केंद्र, कृषि रक्षा अनुभाग, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि विज्ञान केंद्र, गन्ना विभाग, स्वच्छ भारत मिशन आदि सहित दर्जनों स्टॉल लगाई गई। स्टॉल मेें मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मेले मेें आए किसानों को फसल के अच्छे उत्पादन, मृदा परीक्षण व कीटों से फसल की रक्षा की जानकारी दी। संचालन एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने किया। मेले में प्रमेंद्र, सुभाष, अशोक, राजकुमार, इलम सिंह, सत्यवीर, रामवीर, हरवीर, हरपाल, जगदीश, सुरेंद्र प्रताप, अमित, बलबीर आदि किसान मौजूद रहे।