फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 142 मरीज मिले, 3 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेल के 6 बंदियों और नारी निकेतन की पांच और संवासिनियों समेत कोरोना के 142 मरीज मिले हैं। वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार जागृति विहार सेक्टर-2 निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, खड़ौली बाईपास निवासी 44 वर्षीय महिला और पूर्वा अहिरान निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन

नए मिले मरीजों में स्वास्थ्यकर्मियों उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, पुलिसकर्मी, बैंककर्मी, दुकानदार के अलावा एक साल के मासूम से लेकर 89 साल के वृद्ध संक्रमित मिले हैं। बुधवार को जिले में 4308 लोगों के टेस्ट किए गए। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10230 पहुंच गई है। जबकि जिले में संक्रमण से अभी तक 247 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 8111 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1872 केस कोविड के सक्रिय हैं। 961 मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। बुधवार को 178 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें