फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं चलेंगी संगम और नौचंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक बार फिर मेरठ को मायूसी हाथ लगी है। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को स्पेशल 39 ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। इन ट्रेनों में मेरठ से चलने वाली संगम, नौचंदी और राज्यरानी का नाम नहीं है। मेरठ से काफी संख्या में यात्री प्रयागराज एवं लखनऊ के लिए सफर करते हैं। कोरोना की वजह से मार्च से ही इन ट्रेनों का संचालन ठप है। अभी तक सिटी स्टेशन से सिर्फ गोल्डन टेंपल और जनशताब्दी ही गुजर रही हैं। हालांकि, 39 ट्रेनों की सूची में मेरठ से गुजरने वाली दो ट्रेनें और बढ़ जाएंगी। इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार के लिए एसी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से देहरादून शताब्दी शामिल हैं।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज और लखनऊ के लिए संगम, नौचंदी और राज्यरानी चलने से यात्रियों को काफी लाभ मिलता। हालांकि रेलवे की सूची में सिर्फ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी एक्सप्रेस, शताब्दी और डबल डेकर ट्रेनों को शामिल किया है। वहीं, रेलवे बोर्ड की तरफ से उत्तर रेलवे से भी सूची मांगी गई थी परंतु उत्तर रेलवे ने सभी ट्रेनों को चलाने पर सहमति जता दी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को मिलने वाले यात्रियों का अध्ययन किया। इसके बाद ही ये सूची जारी की गई है। हालांकि, अभी इन्हें चलाने की तिथि तय नहीं है। इन ट्रेनों को नवरात्र के आसपास त्योहारी सीजन में चलाने की तैयारी है।
अब रोडवेज का ही सहारा
प्रयागराज और लखनऊ के लिए मेरठ से कोई भी ट्रेन का संचालन न होने से झटका लगा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ेगा। सोहराब गेट बस स्टैंड से लखनऊ के लिए कई बसें संचालित हैं। वहीं, प्रयागराज, कानपुर आदि प्रमुख शहरों के लिए दिल्ली से बस मिलेंगी।
विज्ञापन

अब सिटी स्टेशन से गुजरेंगी पांच ट्रेनें
सिटी स्टेशन से कोरोना काल में सिर्फ गोल्डन टेंपल और जनशताब्दी गुजर रही थीं। नई सूची के जारी होने के बाद ट्रेनों की संख्या पांच हो जाएगी। इनमें साप्ताहिक चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार जाने वाली एसी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एवं कोटा से देहरादून के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें