फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चरणों में खुलेंगी हवाई उड़ान की बिड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों में खुलेंगी हवाई उड़ान की बिड
विज्ञापन


- पहले टेक्निकल और बाद में वित्तीय बिड़ खुलेगी
- 27 फरवरी को जारी होगी सफल बिड की सूची
- चार एयरलाइंस कंपनियां मेरठ से उड़ान में ले रही हैं रुचि

मेरठ। क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना के तहत इस समय बिड़ डाली जा रही हैं। इस बिड में एयरलाइंस कंपनियों को तकनीकी और वित्तीय दोनों प्रस्ताव देने हैं। 22 फरवरी तक डाली जाने वाली बिड़ भी दो चरणों में खुलेगी। मेरठ से हवाई उड़ान के लिए चार एयरलाइंस कंपनियां विशेष रुप से रुचि दिखा रही हैं।
हवाई उड़ान के तहत 8 फरवरी को बिड जारी हुई थी, इस बिड 3.1 में पहली बार मेरठ को भी शामिल किया गया है। इस क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना में भाग लेने वाली एयरलाइंस कंपनियों को 22 फरवरी तक अपने प्रस्ताव जमा करने हैं। इसमें 23 फरवरी को जहां तकनीकी बिड खुलेगी तो 25 फरवरी को वित्तीय बिड़ खोली जाएगी। जबकि इन बिड़ की समीक्षा के बाद सफल बिड की सूची 27 फरवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ की हवाई उड़ान के लिए प्रदेश सरकार को जहां 643 करोड़ रुपये से जमीन खरीदकर देनी है, तो बाकी का सारा काम भारत हवाई अड्डा प्राधिकरण करेगा। लाइसेंस फीस भी एएआई ही जमा करेगी। इसके साथ ही हवाई उड़ान से पहले एक बार फिर 30 किमी रेंज में निर्धारित मानक से ऊंचे भवनों, पेड़ों, खंबों का प्रति 50 मीटर के हिसाब से सर्वे होगा। हालांकि किटको कंपनी द्वारा यह सर्वे 2017 में किया जा चुका है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि बिड़ के खुलते ही छोटे विमान की उड़ान प्रयागराज तक कराने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बिड की सफल सूची में मेरठ के आने की काफी संभावना है और स्वयं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मेरठ से उड़ान में व्यक्तिगत रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें