फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्रांतर्गत एक अस्पताल में मंगलवार शाम महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही लोगों के हस्तक्षेप के चलते परिजन शव लेकर लौट गये।
विज्ञापन

किदवईनगर निवासी शाहजहां को सोमवार को परिजनों ने हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुगर बढ़ने और फेफड़ों में पानी भरने की चिकित्सकों ने पुष्टि की और इलाज शुरू कर दिया। मंगलवार शाम उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसका पता चलने पर महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। आईसीयू वार्ड का शीशा तक तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख अस्पताल का स्टाफ एक कमरे में बंद हो गया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन उससे पहले ही परिजन महिला का शव लेकर लौट गये। अस्पताल स्टाफ ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें