फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ मजबूत करने पर जोर दे महिला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ मजबूत करने पर जोर दे महिला मोर्चा: प्रिया अग्रवाल
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष ने बैठक में दिए निर्देश

मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष और मेरठ की प्रभारी प्रिया अग्रवाल ने कहा कि सभी बहनें बूथ मजबूत करने पर जोर दें। क्योंकि पार्टी का मंत्र है ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ स्तर तक की बैठक लें और आने वाले बूथ सम्मेलन में महिला मोर्चा के कार्यों से भी अवगत कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक के आवास पर महानगर महिला मोर्चा की बैठक लेते हुए प्रिया अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दल बौखलाकर एकजुट हो गए हैं, लेकिन यही बौखलाहट भाजपा की जीत का रास्ता और ज्यादा प्रशस्त करेगी। बैठक के बाद उन्होंने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत मोर्चा मोर्चा की कार्यालय प्रभारी रंजना के आवास पर जाकर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाया। इस दौरान महिला मोर्चा महानगर प्रभारी राकेश सिरोही, संजना, रजनी कुशवाह, निधि रस्तोगी , कविता शर्मा, आशु सिंह, मंजू , साधना, वंदना, आरती, भारती, ममता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें