फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि कुमार ने कांस्य जीता अब कामनवेल् थ में दिखायेंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि ने कांस्य जीता, कामनवेल्थ में दिखाएंगे दम
विज्ञापन

मेरठ। मैक्सिको मे आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रवि कुमार ने कांस्य पदक जीतकर मेरठ जिले का नाम रोशन किया। रवि एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर गाजियाबाद के हिंडन में तैनात हैं। शनिवार को मवाना क्षेत्र के भैंसा गांव स्थित आवास पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी प्रकार का कोटा नहीं होता। अप्रैल माह में आस्ट्रेलिया में होने वाले कामनवेल्थ गेम्स में रवि चयनित हो चुके हैं। ऐसे में उनकी नजर कामनवेल्थ गेम्स में सोना झटकने पर रहेगी। उन्होंने बताया कि अभिनव बिंद्रा के साथ शूटिंग का अभ्यास किया है, अभिनव बिंद्रा स्वयं उनको कोचिंग दे रहे हैं। विश्वकप में शानदार प्रदर्शन उन्हें ओलंपिक का टिकट दिलाएगा। इसके लिए वो मेहनत में जुट गए हैं। गांव लौटे रवि कुमार का चाचा विजय कुमार, बहन ऋचा सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन



मुख्य बातें:
आईएसएसएफ विश्वकप में 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें