राधा गोविंद, करन ग्रीन एवं ब्लू सेमीफाइनल में
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप में तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। राधा गोविंद , करन ग्रीन और करन ब्लू की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। शनिवार को एस्ट्रान एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 125 रनों पर आल आउट हो गई। करन ब्लू के गेंदबाज अक्षय ने चार, आमिर ने तीन व मुनीर ने दो विकेट लिए। करन ब्लू ने 18वें ओवर में एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुराग गौतम ने 59 रन, अक्षय तोमर ने 30 रन बनाए। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया कि अंतिम क्वार्टर मैच एमपी सिंह व करन पब्लिक स्कूल के बीच होगा।