फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा एनएच-58

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली खत्म होते ही जाम से जूझा एनएच 58
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा समाप्त होने के बाद एनएच-58 जाम की चपेट में आ गया। हाईवे पर कार और रैली में पहुंचीं बसों की ऐसी लाइन लगी कि दस किमी लंबा भीषण जाम लग गया। देरशाम तक भी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बनी रही।
मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में मुख्यमंत्री की जनसभा को देखते हुए हाईवे पर शनिवार सुबह से ही रोडवेज बसें और भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था। दोपहर तीन बजे रैली खत्म होने के बाद मोहिउद्दीनपुर में भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतार मोदीनगर से लेकर मेरठ में परतापुर तिराहे तक पहुंच गई। कई स्थानों पर डिवाइडर कट पर रैली में पहुंची बसों के मुड़ने से जाम लग गया। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार जाम को देखते हुए दो सीओ, एक टीआई, दो टीएसआई, दो इंटरसेप्टर गाड़ी और दस ट्रेमो बाइक लगाई गई थी।
विज्ञापन


परतापुर तिराहे पर बिगड़ी स्थिति
परतापुर तिराहे पर भी शाम चार बजे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में एसपी ट्रैफिक और एसपी सिटी के निर्देश पर परतापुर तिराहे पर सीओ ब्रह्मपुरी और दो थाना प्रभारी जाम खुलवाने के लिए लगाए गए।

वाहनों का बढ़ा दबाव
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि जाम की स्थिति को देखते हुए भारी वाहन व रोडवेज बस डायवर्ट की गई थीं। रैली में आए वाहनों की संख्या और हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बनी थी। पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


रजपुरा में भी लगा जाम
गंगानगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते समय कार्यकर्ताओं से भरी दर्जनों बसों के कारण रजपुरा में हाईवे पर जाम लग गया। हस्तिनापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक दिनेश खटीक द्वारा खाने का इंतजाम रजपुरा स्थित ईस्ट डिफेंस कॉलोनी में किया गया था। जिसमें एका एक बस कॉलोनी के पास सड़क किनारे आकर रुकने लगीं। इससे मवाना रोड पर जाम लग गया। इंचौली व गंगानगर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

खास बात
हाईवे पर पर बढ़ा वाहनों का दबाव, लगा 10 किमी. लंबा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें