फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने शहर में बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया। फोकस लिसाड़ी गेट इलाके में रहा।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के नेतृत्व में शाम को कई थानों की पुलिस को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बुलाया गया। पैदल गश्त के साथ ही जगह-जगह टीमें बनाकर वाहन चेकिंग और अपराधियों के यहां दबिश दी गई। अभियान के दौरान चर्चित हिस्ट्रीशीटर अफजाल उर्फ सिंघम को उसके घर शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक घर पर दबिश देकर एक दर्जन से ज्यादा बने और अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने चार संदिग्ध युवकों को पकड़कर थाने भेजा, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। 10 बाइक, एक स्कूटी, एक जीप सीज की गई। हूटर लगी सफारी गाड़ी का चालान किया गया। आचार संहिता उल्लंघन में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया। एसओ रेलवे रोड के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान ड्रग्स माफिया तसलीम के साले खिजर हयात निवासी मोरगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो चरस बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें