फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को सेना की लिखित परीक्षा, पांच घंटे पहले होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेना में सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीक, नर्सिंग असिस्टेंट और ट्रेड मैन की भर्ती के लिए 27 अगस्त को लिखित परीक्षा होने जा रही है। मेरठ मंडल के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र एसडी इंटर कॉलेज को बनाया गया है। 1331 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के वक्त से पांच घंटे पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। बायोमेट्रिक्स मशीन से हाजिरी लगेगी। सेना की ओर से भर्ती की तैयारी कर ली गई है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने के बाद कई राज्यों में फैले उत्पात के मद्देनजर भर्ती निदेशक एक दिन पहले सेंटर के आसपास आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल रजनीश मेहता का कहना है लिखित परीक्षा की तिथि वही है। कई जगहों पर धारा 144 लागू की गई है। नोएडा, गाजियाबाद, बागपत आदि जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। वैसे सब सामान्य रहने की उम्मीद है। फिर भी दूसरे जिले के अभ्यर्थी एहतियातन सेंटर के आसपास एक दिन पहले आ सकते हैं। परीक्षा 27 अगस्त को सुबह नौ से 10 बजे तक होगी। एंट्री सुबह चार बजे होगी। पांच घंटे में दूसरी प्रक्रिया प्रत्येक अभ्यर्थी की होगी। बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। परीक्षा ऑब्जेक्टिव पैट्रन पर होगी। 50 सवाल पूछे जाएंगे। एक सवाल दो अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक चौथाई नंबर माइनस हो जाएंगे। क्लर्क की लिखित परीक्षा बाद में होगी। परीक्षा 30 कमरों में होगी। हर कमरे में सीसीटीवी से निगरानी होगी।

एनसीसी वालों को मिलेगा लाभ
कर्नल रजनीश मेहता के मुताबिक एनसीसी सी सर्टिफिकेट वाले सोल्जर जीडी और ट्रेडमैन के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से छूट है। लेकिन इनको परीक्षा के दिन तय समय पर केंद्र पर आना होगा। वह केंद्र पर मौजूद रहेंगे। एनसीसी ए सर्टिफिकेट को बोनस में पांच अंक, बी सर्टिफिकेट को बोनस में 10 अंक मिलेंगे। तकनीशियन और नर्सिंग असिस्टेंट एनसीसी सी सर्टिफिकेट वाले को 15 बोनस अंक मिलेंगे। सी सर्टिफिकेट के साथ अगर किसी ने रिपब्लिक परेड में भाग लिया है तो उसे सभी वर्ग की लिखित परीक्षा से छूट है। परीक्षा के दिन सेंटर पर आना सबको पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें