फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 14 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 14 मरीज मिले, एक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। 21 मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 188 हैं। इनमें से 65 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 66 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लापता हैं। लापता मरीजों को अगर निकाल दिया जाए तो सक्रिय केसों की संख्या 131 ही रह गई है। शनिवार को 5312 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65830 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 829 लोगों की मौत दिखा रहा है। अब तक 57150 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण पहले से काफी कम हो गया है। हालांकि अब पहले के मुकाबले सैंपलों की भी कम जांच कर रहे हैं। पहले जहां अप्रैल और मई में हर रोज 8 से 9 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी। अब 5 से से साढ़े पांच हजार सैंपलों की जांच ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के चार मरीज मिले
ब्लैक फंगस के शनिवार को चार मरीज मिले। अब तक 310 मरीज मिल चुके हैं। आठ मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 253 की छुट्टी हो चुकी है। 33 एक्टिव केस हैं। 24 की मौत हो चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज के काला फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से दो मरीज कोविड पॉजिटिव तथा 14 निगेटिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें