फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Wed, 09 Sep 2026 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में 14 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए और विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों के अनुरूप कृषि शिक्षा एवं शोध के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। जैव प्रौद्योगिकी आणविक जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीवी जैव प्रौद्योगिकी और जैव सूचना विज्ञान कृषि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कुलसचिव डॉ वीपी सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करते हैं। स्वागत भाषण डीन बायोटेक डॉ आरएस सेंगर ने दिया। संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव डॉ रेखा दीक्षित ने किया। इस दौरान निदेशक शोध डॉ् कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ सतेंद्र खारी, डीन ऐजी डॉ रामजी सिंह, डीन हॉर्टीकल्चर डॉ बिजेंद्र सिंह, अधिष्ठाता प्रौद्योगिकी डॉ जयवीर सिंह, महेश कुमार भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें