फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में क्लीनिक पर चली गोली, फारेंसिक टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी डॉ वसीम के क्लिनिक पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने में जुठी है। वहीं पुलिस की माने तो फॉरेंसिक टीम ने सीसे में लगा निशान बाहर से नहीं बल्कि अंदर से होना बताया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात डॉ वसीम क्लिनिक पर मरीज देख रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली सीसे को तोड़ती हुई क्लिनिक के अंदर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच कराई। फॉरेसिंक टीम ने सीसे में लगे निशान से लेकर गोली लगने की दिशा व डॉक्टर से पूछताछ के आधार पर कई अहम चीजें बताई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने सीसे में लगा गोली जैसा निशान बाहर से नहीं बल्कि अंदर से होना बताया है। किसी नुकीली वस्तु से यह निशन बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें