ट्रैक्टर व थ्रेसिंग मशीन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सोमवार दोपहर एक किसान के खेत में थ्रेसिंग करते हुए ट्रैक्टर से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर और मशीन भी जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं किसान की कई बीघा फसल जलने से लाखों का नुकसान हो गया। ।
जानकारी के मुताबिक पुरकाजी खादर के गांव भदोला में एक किसान के खेत में सोमवार को गेहूं की थ्रेसिंग की जानी थी, जिसके चलते किसान ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन को लेकर खेत में पहुंच गए।
यहां दोपहर को गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर के साइंलेंसर से निकली चिंगारी से वहां एकत्र किए गए गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रैक्टर और मशीन को जला दिया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/