फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे के लिए शीघ्र हस्तांतरित होगी वन विभाग की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई अड्डे के लिए हस्तांतरित होगी वन विभाग की जमीन
विज्ञापन

जूम एयरवेज को भी एक दो दिन में जारी हो जायेगा एलओआई
मेरठ।
हवाई उड़ान के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। एक तरफ जहां जूम एयरवेज बिड में सफलता मिलने पर नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा एलओआई एक दो दिन में जारी हो जायेगा। वहीं वन विभाग की जमीन भी शीघ्र हस्तांतरित होगी। इसके लिए शासन में पत्रावली शुरू हो गई है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि जूम एयरवेज को बिड में सफलता मिल चुकी है, लेकिन अभी तक पत्र जारी नहीं हुआ है। शुक्रवार को पत्र मिलने की उम्मीद थी, लेकिन प्रधानमंत्री के हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम के चलते उड्डयन विभाग के प्रमुख अधिकारी व्यस्त रहे। इस कारण पत्र जारी नहीं हो सका। लेकिन यह पत्र एक दो दिन में जारी हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ हवाई अड्डे के लिए वन विभाग की 12 हेक्टेयर जमीन 3 जनवरी को भारत सरकार की अनुमति से हवाई अड्डे के लिए मिल गई थी। लेकिन उप्र सरकार की अनुमति का प्रकरण लंबित था। इस पर बृहस्पतिवार को वन विभाग से पत्रावली प्राप्त कर ली गई। वित्त विभाग को सहमति के लिए भेज दी गई है। वित्त विभाग से सहमति प्राप्त होते ही पत्रावली मुख्यमंत्री को भेजी जायेगी। मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही जमीन का हस्तांतरण हो जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें