फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की दीमक ने विकास की जड़ों को खोखला कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की दीमक ने विकास की जड़ों को किया खोखला
विज्ञापन

मेरठ। एनएएस कॉलेज में चल रही अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता समारोह के दूसरे दिन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा कॉलेज के संस्थापक पं नानक चंद स्मृति में ‘आर्थिक आधार पर आरक्षण सामाजिक समरसता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में विचार रखे।
प्रतियोगिता में चल वैजयंती पर डीएन कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से कब्जा जमाया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डीएन कॉलेज की छात्रा आयुषी सिंघल ने अपने भाषण में विषय के विपक्ष में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अनुराग राय ने आर्थिक आधार पर आरक्षण को अनुचित ठहराया और कहा कि यह वोट बैंक का एजेंडा है। जब तक समाज में सुधार नहीं होगा तब तक देश का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनम ने विपक्ष में बोलते हुए कहा कि आरक्षण की दीमक ने देश के विकास की जड़ों को खोखला कर दिया है। पहले लोगों को जातिगत आधार पर बांटा गया, अब आर्थिक आधार पर बांटने की तैयारी है, जबकि सफलता का आधार योग्यता को बढ़ाना चाहिए। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली डीएन कॉलेज की छात्रा देवयानी चौधरी ने कहा कि समाज में सभी वर्गों में समानता लाने के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण पूरी तरह उचित है। जातिगत आरक्षण ने समाज में विद्वेष और गैर बराबरी के बीज बोए हैं, जबकि आर्थिक आधार पर आरक्षण सभी वर्गों के लोगों के साथ न्याय करेगा। जातिवादी आरक्षण समाज में समरसता के लिए बाधक है। स्वाति सिंह, नैंसी गोस्वामी, भावना तथा प्रिया आदि छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्कपूर्ण भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अमित शर्मा, पूर्व सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. नवीन गुप्ता तथा डॉ. शिखा चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। निर्णायक मंडल में आईएनएस कॉलेज की डॉ. शिवाली अग्रवाल और आंतरिक निर्णायक मधु शर्मा रहीं। मुख्य अतिथि सचिव तथा प्राचार्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रमाण पत्र तथा चल वैजयंती प्रदान की। डॉ. देवेश चंद्र शर्मा, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. स्मिता, डॉ. चिन्मयी चतुर्वेदी, डॉ. संजीव महाजन, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. कविश्री जायसवाल, डॉ. रचना पाठक, डॉ. एसके घई, दीपिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अमित कुमार शर्मा ने तथा संचालन डॉ. नवीन गुप्ता ने किया।


खास बातें:
- एनएएस कॉलेज में हुई वाद-वाद प्रतियोगिता
- चल वैजयंती पर डीएन कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें