फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सम्मेलन को सफल बनाने को झोंकी ताकत
- 22 जनवरी को माध्यमिक शिक्षक संघ का होगा महासम्मेलन
सरूरपुर/रोहटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 22 जनवरी को मेरठ में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सम्मेलन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिले के दर्जन भर कालेजों का दौरा करते हुए सम्मलेन में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

22 जनवरी को मेरठ में आंबेडकर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मेरठ मंडल के शिक्षकों का एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों की टीम ने जिले के दर्जनों कॉलेजों का दौरा किया और सम्मलेन में भारी संख्या में पहुंचने की शिक्षकों से अपील की। कॉलेजों का दौरा करने वाली टीम में कहा कि सम्मेलन में शिक्षकों नवीन पेेंशन बहाली सहित तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार से शिक्षक हितों की मान सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। संरक्षक महेश त्यागी, जिला मंत्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुदीप शर्मा व सतीश कुमार आदि रहे। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज गेझा, किसान इंटर कॉलेज मढ़ी, सीएलएम इंटर कॉलेज जानी, श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना, सिवाल हाईस्कूल सिवाल, जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी व कल्याणपुर, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज जंगेठी व चौधरी ईलम सिंह कॉलेज सतवाई में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें