फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बिना सूचना दिए बंद मिले तीन क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मिले गन्ना क्रय केंद्र, तो चीनी मिल को जारी होगा नोटिस
विज्ञापन

- जिला गन्ना अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
- बंद पाए गए तीन क्रय केंद्र
मवाना। बिना सूचना दिए अगर गन्ना क्रय केंद्र बंद पाए जाते है तो चीनी मिलों को नोटिस जारी किया जाएगा। शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी ने खादर क्षेत्र के आधा दर्जन क्रय केंद्र पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन क्रय केंद्र बिना सूचना दिए बंद पाएं गए। जिसको लेकर समिति चीनी मिल को नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला के नेतृत्व में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शौबीर सिंह, विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने टीम के साथ खादर क्षेत्र के दूधली, बस्तौरा, बाजमपुर, किशोरपुर आदि गांव के क्रय केंद्र पर औचक निरीक्षण किया। टिकौला चीनी मिल के दूधली, बस्तौरा व किशोरपुर का क्रय केंद्र बिना सूचना दिए बंद मिला। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य यह था कि कहीं क्रय केंद्र पर गुपचुप तरीके से माफियाओं का गन्ना तो नहीं खरीदा जा रहा। हालांकि निरीक्षण के दौरान ऐसा कुछ नहीं पाया गया। क्रय केंद्र बंद मिलने पर अब समिति टिकौला चीनी मिल को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला का कहना है कि निरीक्षण में वैसे तो सब कुछ ठीक पाया गया, परंतु तीन क्रय केंद्र बंद पाए गए। सचिव को संबंधित चीनी मिल को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए है। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा का कहना है कि आदेश मिल गए है, जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को सही समय पर पर्चियां जारी की जा रही है। जिससे वह समय पर गन्ना डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें