सूर्य प्रकाश टांक बने संघ के क्षेत्र संघ चालक
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर में चल रहे अधिवेशन में मेरठ निवासी सूर्यप्रकाश टॉक को क्षेत्र संघ चालक का दायित्व सौंपा गया है। इनके पास अभी तक प्रांतीय संघ चालक का दायित्व था, जबकि उनसे पहले इस पद पर मेरठ के ही डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा क्षेत्रीय संघ चालक थे।
सूर्यप्रकाश टॉक 14 वर्ष की आयु में 1962 में पहली बार संघ की शाखा में शामिल हुए थे। तब यह शाखा पीएल शर्मा स्मारक भवन में लगती थी। 1948 में मेरठ के छीपीवाड़ा मोहल्ले में जन्मे सूर्यप्रकाश टॉक अब दिल्ली रोड स्थित देवलोक कालोनी में रहते हैं। इन्होंने 1969 में डीएन पॉलीटेक्निक से मेकेनिकल ब्रांच से डिप्लोमा किया और उसके बाद 1970 से 1975 तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की। लेकिन इसके बाद वह अपने व्यापार में उतर आए और उद्योग की स्थापना की। आज वह मोहकमपुर में इंसुलेटिड वायर बनाने की फैक्ट्री है। सूर्यप्रकाश टॉक संघ की राष्ट्रीय सेवा भारती के लंबे समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे और 1998 में गंगानगर में आयोजित समरसता शिविर के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रही। वह पिछले करीब 12 वर्ष से मेरठ प्रांत के संघ चालक पद पर रहे।
खास बातें:
डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा थे क्षेत्र संघ चालक
नागपुर अधिवेशन में हुए बदलाव