फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीओ एस मशीन के कारण कार्ड धारकों को नहीं मिल पा रहा है राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन न मिलने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
राशन वितरण में धांधली को राकने के लिये ईपीओएस मशीनों द्वारा राशन वितरित किया जा रहा है। उधर, सैकड़ों राशन कार्ड धारक राशन से वंचित हैं। दुकान संचालक लखनऊ से राशन की कमी की बात कर रहे हैं। कार्ड धारकों में विरोध लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा राशन में हो रही बड़ी धांधली को रोकने के लिए शहर और कस्बों में इपीओएस मशीनों द्वारा राशन वितरित किया जाता है। लेकिन इस प्रावधान से कस्बा और शहर के सभी कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे कार्डधारक प्रति दिन सरकारी गल्ले की दुकानों पर हंगामा कर रहे हैं। खरखौदा कस्बा में भी यह समस्या अधिक है। जहां कस्बा में सुधीर कुमार से नाम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। दुकान संचालक के अनुसार कस्बा में करीब 900 कार्ड हैं। दुकान संचालक के अनुसार ईपीओएस मशीन में पहले राशन कार्ड का नंबर डाला जाता है। यदि मशीन कार्ड नंबर को नोट फाउंड बताता है। तो उसक कार्ड धारक को राशन नहीं मिलता। कस्बे में करीब 150 कार्ड धारक ही इसका लाभ ले पाए हैं। उधर, फरवरी में 250 कार्ड धरकों को इसका लाभ मिला था। दुकान संचालक का कहना है कि पिछले दोनों माहों का राशन बकाया गोदाम में पड़ा है। दुकान संचालक ने इस मामले में आपूर्ति विभाग और लखनऊ को भी सूचना दे दी है। लेकिन इस मामले में अभी कोई समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक मेरठ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में प्रोबलम है। यह सीधी लखनऊ से जुड़ी है। विभागीय स्तर पर शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें