फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सालों बाद फिर दोराहे पर खड़े सेंट्रल मार्केट व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी
विज्ञापन



- तीन साल पहले भी हाईकोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेशों पर मचा था हड़कंप
- सेंट्रल मार्केट व्यापारी सोमवार से हड़ताल कर सड़कों पर करेंगे विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण प्रकरण में व्यापारी तीन साल बाद फिर दोराहे पर खड़े नजर आ रहे हैं। तीन साल पहले भी हाईकोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेशों के बाद व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। दोबारा फिर व्यापारियों के सामने ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने से मार्केट में फिर से वही स्थिति पैदा हो गई है। सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण के आदेश के बादव्यापारियों ने विरोध की रणनीति भी तैयार कर ली है। रविवार को व्यापारियों ने बैठक कर सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान कर दिया। सोमवार से मार्केट के सभी व्यापारी दुकानों को बंद कर सड़कों पर होंगे। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि संयुक्त व्यापार संघ, भाजपा जिला संगठन और शहर के सभी व्यापारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में ध्वस्तीकरण को लेकर व्यापारियों ने अग्रिम रणनीति बनाई। हाईकोर्ट के आदेशानुसार 27 सितंबर ध्वस्तीकरण का आखिरी दिन होगा। जिसको लेकर व्यापारियों ने कमर कस ली है। उधर, आवास विकास अधिकारी कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए प्रशासन से फोर्स मांग चुके हैं। सेंट्रल मार्केट में बैठक के दौरान विनोद अरोड़ा, विजय गुप्ता, रजत अरोड़ा, सयुंक्त युवा व्यापार संघ अध्यक्ष लल्लू मक्कड़, संगीत शर्मा, सतीश गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, संजय मदान, महिपाल सिंह, सरदार जस्सी, पीयूष अग्रवाल, सतीश गुरमानी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

डीएम ने लखनऊ से मांगा निस्तारण पत्र
सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण को लेकर डीएम समीर वर्मा ने लखनऊ आवास आयुक्त धीरज साहू से निस्तारण पत्र मांगा है। उन्होंने पूछा है कि आवास विकास विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण को लेकर क्या रूपरेखा तैयार की गई है? निस्तारण पत्र के आधार पर डीएम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को आगे बढायेंगे। जिससे यह भी तय होगा कि ध्वस्तीकरण को लेकर कितनी फोर्स और कितने अधिकारियोें को क्या जिम्मेदारी देनी है? इसके लिए आवास आयुक्त के प्लान बताने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वाजपेयी ने कार्रवाई रोकने की अपील की
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने डीएम से मुलाकात की है। उन्होंने डीएम से नवरात्रों और अन्य त्योहारों का हवाला देते हुए फिलहाल कार्रवाई में छूट देने की मांग की है। वाजपेयी ने मामले में आवास आयुक्त से हाईकोर्ट में त्योहारों का हवाला देने का कहा। सेंट्रल मार्केट में प्रतिष्ठानों का ध्वस्तीकरण हुआ तो शहर के भाजपा नेताओं की जमकर किरकिरी हो सकती है। जिसके बचाव को लेकर लक्ष्मीकांत वाजपेयी लगातार व्यापारियों को ध्वस्तीकरण न होने का आश्वासन दे रहे हैं।


ध्वस्तीकरण में चार जनपदों की पुलिस मंगाने की तैयारी
ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन ने पुलिस विभाग, आवास विकास , पीडब्लूडी के साथ बैठक कर चर्चा की। प्रशासन की ओर से चार जिलों की पुलिस सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण को लेकर मंगाने की तैयारी है। आवास विकास अधिकारियों ने शनिवार को डीएम को पत्र भेजकर फोर्स मुहैय्या कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


हड़ताल के लिए हलवाई भी तैयार
ध्वस्तीकरण के विरोध को लेकर हड़ताल और प्रदर्शन के दौरान व्यापारी सड़कों पर खाना खायेंगे। जिसके लिए व्यापारियों ने हलवाइयों को खाना तैयार करने को भी कह दिया है। मामले में अगले दो दिनों में जमकर बवाल होने की आशंका है। व्यापारियों के लिए करो या मरो की स्थिति से पार पाना प्रशासन के लिए चुनौती भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें