फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहज बिजली, हर घर योजना का लाइव टेलीकास्ट होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर योजना को दिखाएगा पीवीवीएनएल
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य’ के शुभारंभ का लाइव टेलीकास्ट बड़े पर्दे पर दिखाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी कंपनी के एमडी अभिषेक प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार पांच बजे से लेकर साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित ओएनजीसी के नवनिर्मित कारपोरेट आफिस में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत ‘गांव हो या शहर, रोशन होगा हर घर’ टैग लाइन के तहत हाउसहोल्ड सर्वे को संतृप्त किया जाएगा। हाउसहोल्ड सर्वे में अभी भी काफी घरों में कनेक्शन नहीं है। इस लाइव कार्यक्रम को दिखाने के लिए ऊर्जा भवन में तैयारी की जा रही है। उपभोक्ता ऊर्जा भवन पहुंचकर बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट को देख सकते हैं। लोगों के लिए चाय पानी की भी व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें